लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आज व्यापार सभा की बहुत महत्वपूर्ण बैठक हुई। मैं व्यापारी साथियों का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं। भाजपा राज में व्यापारियों के लिए आपातकाल जैसे हालात हैं। सरकार बिचौलियों का प्रॉफिट बढ़ाने के लिए काम कर रही है। बिचौलिए मुनाफा कमा रहे हैं।
पढ़ें :- Tamil Nadu Election 2026 : मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लागू किया?
अखिलेश यादव ने आगे कहा, भाजपा के लोग मुनाफा कमा रहे हैं और व्यापारियों की हालत ठीक नहीं है। कहने को यह सरकार डबल इंजन की है। आज सरकार का हर इंजन ईंधन की जुगाड़ में लगा हुआ है। जहां अर्थव्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण है। व्यापारी साथियों की सुरक्षा, सम्मान के लिए सरकार में रहकर हम लोग कदम उठाने का काम करेंगे।
"भारतीय जनता पार्टी के राज में व्यापार, कारोबार, आर्थिक व सामाजिक आपातकाल के दौर से गुजर रहा है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/lFVsvIg69U
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 29, 2025
पढ़ें :- अभिनेता पवन क्लयाण के सेहत को लेकर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट, पीएम ने लिया हालचाल
उन्होंने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी के राज में व्यापार, कारोबार, आर्थिक व सामाजिक आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। कुछ भाजपाई मुनाफाखोरों की वजह से बड़े पैमाने पर व्यापारियों की छवि खराब हो रही है। ऑनलाइन की चुनौती की वजह से हमारे बहुत सारे ट्रेडीशनल व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। यह टैक्स सिस्टम व्यापार के लिए भय पैदा करता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए एडवांस कमीशन की मांग हो रही है जिस तरह टैक्स सिस्टम लगाया गया है उससे व्यापारियों से ठगी की जा रही है। व्यापारियों को झूठे जीएसटी नोटिस भेजे जा रहे हैं। भाजपा में सिर्फ सेटलमेंट पॉलिसी चल रही है। जो भी व्यापारी आवाज उठाएगा उसके खिलाफ इतनी छापेमारी की जाएगी कि वह बर्बाद हो जाएगा। सपा के लोग व्यापारियों की अधिकारियों से रक्षा के लिए काम करेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव में व्यापारी सपा के लोगों का साथ देंगे।