Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. किसान उत्सव दिवस में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे बिहार, किसानों को देंगे सौगात

किसान उत्सव दिवस में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे बिहार, किसानों को देंगे सौगात

By Sudha 
Updated Date

पटना। देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार काे बिहार राज्य के दौरे में हैं , आज वे यहां एक कार्यक्रम पर शामिल होने के लिये आयें हैं। बतादें कि बिहार में आज किसान उत्सव दिवस मनया जा रहा है इस एक दिनी कार्यक्रम के लिये मंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां आये हैं । वहीं बिहार के राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गयां । बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री की अगुवानी की।

पढ़ें :- UKPSC Main Exam Postponed : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया फैसला

वहीं बिहार के एयरपाेर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकाराें से वार्ता करते हुए बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की धन राशि देंगे। उन्होंने बताया कि यह मेरा सौभाग्य है कि किसान उत्सव दिवस पर मैं बिहार के किसानों के दर्शन करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब मैं बिहार आता हूं तो ऊर्जा और उत्साह से भर जाता हूं। यह अद्भुत भूमि है। यहां भगवान बुद्ध और महावीर की तपस्या, आचार्य कौटिल्य की बुद्धिमत्ता और चंद्रगुप्त मौर्य का शौर्य है। आज बिहार की बुद्धि और बिहार का परिश्रम विकसित भारत का निर्माण भी कर रहा है। मैं इस पुण्यभूमि को प्रणाम करता हूं।

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपनी एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज पटना एयरपोर्ट पर भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सहृदय स्वागत और अभिनंदन किया। आपके प्रेरक नेतृत्व में विकसित बिहार और विकसित भारत के सपने को हर किसान अपना योगदान देकर साकार करेगा। बिहार की धरती पर आपका हार्दिक अभिनंदन।

Advertisement