Viral Video: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’ का नारा जोर पकड़ रहा है। इसी अभियान के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मेघवाल हारमोनियम बजाते हुए इस नारे को गीत के अंदाज में गाते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद खत्म, दोनों ने एक-दूसरे को बताया पूज्य, की ये खास अपील
वायरल वीडियो में अर्जुन राम मेघवाल गाते सुनाई दे रहे हैं- ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी, कहीं नहीं जाएंगे मोदी।’ इसके बाद वह मुफ्त राशन, गैस सिलेंडर, मकान, सड़क, बिजली, आयुष्मान भारत और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं का जिक्र करते हैं। गीत के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं और सरकार के कामकाज का समर्थन किया।
हाल ही में एक राजनीतिक कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान के बाद बीजेपी ने ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’ अभियान तेज किया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में इस नारे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें :- Video Viral-केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम के सवाल पर कहा- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कमल होगा
इस अभियान में अर्जुन राम मेघवाल अकेले नहीं हैं। दिल्ली में एक प्री-दिवाली कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी इसी नारे के अंदाज में गीत गाते नजर आए थे। वहीं, हरियाणा बीजेपी ने ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’ नारे वाली टी-शर्ट और हुडी भी जारी की हैं।
बीजेपी इस अभियान के जरिए विपक्ष के हमलों का जवाब दे रही है। अर्जुन राम मेघवाल का हारमोनियम बजाते हुए गीत गाने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।