Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- उन्हे न्याय जरूर मिलेगा

VIDEO: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- उन्हे न्याय जरूर मिलेगा

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। पूर्णिया से कांग्रेस के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। सांसद को 31 साल पुराने जमीन कब्जा करने के ​मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से बिहार की राजनीति गरमा गर्म हो गई है। सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तार पर एलजेपी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि सांसद पप्पू यादव को न्याय जरूर मिलेगा। वहीं सांसद की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां शांति प्रिया देवी ने भावुक बयान दिया है। उनका बयान आने के बाद से मामला और भी संवेदनशील हो गया है। यह मामला अब भावनात्मक मोड़ ले चुका है।

पढ़ें :- VIDEO: महिला की मौत के बाद चार कंधा तक नहीं हुआ नसीब, शव के अंतिम संस्कार के लिए मिन्नते करती रही बेटियों, रिश्तेदार और पड़ोसी बनाए रहे दूरी

एलजीपी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सांसद को बिना किसी वजह से गिरफ्तार नहीं किया जा सकता हे। उसका एक प्रोसेस होता है। कुछ ऐसे सबूत होने चाहिए जिसकी वजह से गिरफ्तारी कि जा सकती है। उन्होने कहा कि सभी को न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि सांसद पप्पू यादव अगर बेगुनाह है तो न्यायालय से उन्हे न्याय जरूर मिलेगा। उन्होने कही की हमारी सरकार में बुगनाह को सजा नहीं मिलती और दोषियों को बख्शा नहीं जाता है।

वहीं कांग्रेस सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मां शांति प्रिया देवी ने भावुक बयान दिया है। उन्होने कहा कि पप्पू यादव मेरा बेटा होने के साथ ही भगवान का भी बेटा है। बेटे को कुछ भी होता है तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दे कि गिरफ्तारी के बाद से ही सांसद पप्पू यादव की तबियत अचानक खराब हो गई है। शनिवार को कोर्ट ने उन्हे दो दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सांसद पप्पू यादव इस समय अस्पताल में भर्ती है। अगली सुनवाई सोमवार 9 फरवरी को होनी है। सांसद में समर्थन में ​लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका वार्डा और बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने समर्थन कियास है। उन्होने सांसद कि गिरफ्तारी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक साजिश बताया है।

Advertisement