गया। बिहार (Bihar) के गया जिले (Gaya District) की पुलिस में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Union Minister Jitan Ram Manjhi) की नातिन की बुधवार को गोली मारकर हत्या (Granddaughter Shot Dead) कर दी गई है। मृतका की पहचान सुषमा देवी (Sushma Devi) के रूप में हुई है। सुषमा पूर्व सीएम के भांजे की बेटी थी।
पढ़ें :- आंबेडकर सम्मान पर योगी का बड़ा ऐलान, प्रतिमाओं पर ‘छत्र’ और पार्कों का होगा सुंदरीकरण
वो अतरी ब्लॉक (Atari Block) में विकास मित्र के पद पर काम करती थी, जबकि आरोपी पति रमेश पटना में ट्रक चलाता है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे आरोपी ने घर में ही पत्नी के सीने में गोली मार दी और देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया। दोनों की 14 साल पहले इंटरकास्ट मैरिज हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना अतरी प्रखंड (Atari Block) के टेटूआ गांव (Tetua Village) की है।
दूसरे कमरे में थी बहन और बच्चे
वारदात के वक्त मृतका की बहन और बच्चे घर पर दूसरे कमरे में ही थे। गोली की आवाज सुनते ही मृतका की बहन और बच्चे मौके पर पहुंचे। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सुषमा के घर पहुंचे। फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
गांव के लोगों ने बताया कि 14 साल पहले बेलागंज थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के रहने वाले रमेश सिंह से सुषमा की अंतरजातीय शादी हुई थी। दोनों को तीन बच्चे हैं, जिनमें 13 और 5 साल की बेटी है, जबकि 8 साल का एक बेटा है। गांव के कुछ लोगों ने नाम न छापने की रिक्वेस्ट पर बताया, ‘सुषमा सुंदर थी और मिलनसार स्वभाव की थी। सुषमा का ये स्वभाव रमेश को पसंद नहीं था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है।’
पढ़ें :- ढाई साल बाद आया UPPSC RO/ARO का फाइनल रिजल्ट, 419 अभ्यर्थी सफल, अनिल पांडेय ने किया टॉप
शादी के बाद रमेश ने अपना घर बेचा, जमाई बनकर रहता था
शादी के बाद रमेश सिंह ने अपना घर बेच दिया था और पत्नी सुषमा के साथ उसके घर में ही जमाई बनकर रहने लगा था। मृतका की बहन पूनम का कहना है कि, ’11 बजे वाली बस से जीजा पटना से गया पहुंचे। आंगन में घूम रहे थे। फिर जिस कमरे में दीदी थी, वहां चले गए और लॉक कर लिया।
पूनम ने बताया कि, मैंने शोर मचाना शुरू किया, आसपास के लोग घर आए। फिर दीदी को उठाकर सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक दीदी की मौत हो चुकी थी।’जीजा के दो भाई हैं। भाई-भौजाई ने हत्या करवाई है। हम चार बहन और एक भाई हैं। वो मुझे भी गोली मारने के आ रहे थे। मैंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।’
हर रविवार रमेश घर आता था, इस बार बुधवार को आया
सुषमा का पति रमेश पटना से हर रविवार की सुबह गांव आता था, लेकिन इस बार रमेश बुधवार को गांव आया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इधर, सूचना मिलते ही अतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर को चारों तरफ से घेर लिया। वहीं, गया एसएसपी (SSP) ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है।