United Kingdom : ब्रिटेन सरकार ने गुरुवार को आम चुनावों के लिए मतदान की आयु 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करने की अपनी योजना की घोषणा की, जो पिछले साल के चुनावों से पहले किए गए एक वादे को पूरा करता है। उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर (Deputy Prime Minister Angela Renner) ने एक्स पर कहा, “युवा लोग पहले से ही काम करके, कर चुकाकर और सेना में सेवा देकर समाज में योगदान दे रहे हैं। यह उचित है कि वे उन मुद्दों पर अपनी बात रख सकें जो उन्हें प्रभावित करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार “16 और 17 वर्ष के बच्चों को मतदान का अधिकार देने के अपने वादे” को पूरा कर रही है।
पढ़ें :- U19 World Cup Final : भारत अंडर 19 विश्व कप का छठी बार बना चैंपियन,वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त
रेयनर ने कहा कि हम आयुसीमा से जुड़े बदलाव लागू कर युवाओं को मुख्य राजनीतिक धारा से जुड़ने का बड़ा मौका दे रहे हैं। एक बड़े बदलाव के तहत मतदाता पहचान पत्र में ब्रिटिश सरकार की ओर से जारी बैंक कार्ड और मौजूदा डिजिटल पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और वेटरन कार्ड को भी शामिल किया जाएगा।