Unnao News: उन्नाव पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। कोतवाली सफीपुर में बीते माह फरवरी में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को अपनी राशि के अनुसार इन चीजों से करें अभिषेक, बरसेगी की शिव की कृपा
निहालपुर गांव निवासी शंकर व फ़तेहगंज गांव के रहने वाले शिवा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। लेकिन विवेचना के दौरान उपरोक्त मुकदमा में गैंग रेप की धारा 376D की बढ़ोत्तरी की गई। जिसकी वजह से कोतवाली सफीपुर पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट – मुकेश गौतम