उन्नाव। यूपी (UP) के उन्नाव जिले (Unnao District) के गंजमुरादाबाद में कानपुर जा रही हरदोई डिपो (Hardoi Depot) की बस की टक्कर से ऑटो सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर है। बांगरमऊ कोतवाली (Bangarmau Kotwali) क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग (Hardoi-Unnao Road) पर गंजमुरादाबाद कस्बे के मरी कंपनी मोड़ पर हरदोई से कानपुर जा रही रोडवेज बस और मल्लावां जा रहे ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
हादसे के वक्त ऑटो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहा था और मोड़ की वजह से सामने से आ रही बस को देख नहीं पाया। तेज टक्कर लगने से ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो में बैठे हरदोई के मल्लावां थाना के गंजजलालाबाद निवासी सुनील (35), मल्लावां निवासी लक्ष्मण (35) और बांगरमऊ के पम्पापुर गांव निवासी श्रीकष्ण (40) की मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया
वहीं, बल्लापुर निवासी ऑटो चालक रामचंद्र (62), बांगरमऊ कस्बा के मुन्नू मियां तलैया निवासी बबलू (35) और बेहटामुजावर थाना (Behatamujhawar Police Station) क्षेत्र के जोगीकोट निवासी रामसनेही (60), गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को बांगरमऊ सीएचसी (Bangarmau CHC) पहुंचाया, जहां रामसनेही, रामचंद्र और बबलू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।