Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP BJP अध्यक्ष का बड़ा दावा, कहा-अखिलेश यादव के कई विधायक हमारे संपर्क में, वो अपनी पार्टी की चिंता करें

UP BJP अध्यक्ष का बड़ा दावा, कहा-अखिलेश यादव के कई विधायक हमारे संपर्क में, वो अपनी पार्टी की चिंता करें

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupinder Singh Choudhary) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया सपा के कई विधायक उनके संपर्क में है। यूपी भाजपा अध्यक्ष के दावे के बाद प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी और अपने गठबंधन की चिंता करें।

पढ़ें :- कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

भूपेंद्र चौधरी (Bhupinder Singh Choudhary) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘केशव जी संगठन के, पार्टी के प्रमाणित एवं भाजपा की विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह सदैव हमारे साथ रहेंगे, किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं है। वह अखिलेश यादव को चलाएंगे, अखिलेश यादव उन्हें क्या चला पाएंगे।‘

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, ‘अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) तो अपने गठबंधन की, अपने परिवार की, अपनी पार्टी की, अपने विधायकों की भी चिंता कर लें क्योंकि उनके विधायक हमारे संपर्क में हैं।‘ बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अक्सर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते रहते हैं। इसको लेकर भाजपा अध्यक्ष ने उन पर बड़ा पलटवार किया है।

 

पढ़ें :- मोदी परिवारवाद चलाते है भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है मोदी परिवार-दिग्विजय सिंह

 

Advertisement