Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Board Results 2022 : यूपी बोर्ड रिजल्ट आने में लग सकता है समय, जानें क्या है अपडेट?

UP Board Results 2022 : यूपी बोर्ड रिजल्ट आने में लग सकता है समय, जानें क्या है अपडेट?

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Board Results 2022 : यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board Results 2022) का परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर हैं। इस बारे में ताजा अपडेट ये है कि अभी परीक्षार्थियों को रिजल्ट (UPMSP Results 2022) के लिए और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट (UP Board Class 10th & 12th Results 2022) डिक्लेयर होने में कुछ और समय लग सकता है। इसके पीछे वजह है यूपी बोर्ड 12वीं के छूटे हुए प्रेक्टिकल । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड इंटर की प्रेक्टिकल की परीक्षाएं 17 मई से 20 मई 2022 के मध्य आयोजित करायी जा रही हैं।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के कारण हो रही रिजल्ट में देर

जो कैंडिडेट्स किसी वजह से पहले 12वीं के प्रेक्टिकल एग्जाम (UP Board Class 12th Practical Exams 2022) नहीं दे पाए वे अब इस समय अपनी परीक्षाएं पूरी कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार करीब 1.5 लाख छात्र इन छूटी हुई प्रेक्टिकल परीक्षाओं में बैठ रहे हैं। इस वजह से रिजल्ट आने में देर हो सकती है।

कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है पूरा

बता दें कि परीक्षाएं संपन्न होने के बाद से यूपी बोर्ड (UP Board) की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा था जो अब तक पूरा हो चुका है। हालांकि अभी हो रही प्रेक्टिकल परीक्षाओं का अंक चढ़ाने के बाद ही अंतिम नतीजे आएंगे। इसलिए यूपीएमएसपी रिजल्ट (UPMSP Result) आने में लेट हो सकता है।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

कब तक जारी होंगे नतीजे

बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की तारीख के बारे में कोई साफ घोषणा नहीं की है पर मौजूदा माहौल को देखते हुए और पिछले ट्रेंड्स का अंदाजा लगाते हुए या कहा जा रहा है कि नतीजे जून महीने की शुरुआत में घोषित हो सकते हैं। पहले रिजल्ट मई महीने के अंत तक आने की उम्मीद थी। अब प्रेक्टिकल परीक्षाएं होने के बाद उनके मूल्यांकन और अंकन के बाद ही नतीजे आएंगे।

Advertisement