Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Budget Session : यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी से होगा शुरू,अधिसूचना जारी

UP Budget Session : यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी से होगा शुरू,अधिसूचना जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Budget Session : यूपी विधानसभा (UP Assembly) का बजट सत्र (Budget Session) 18 फरवरी से प्रारंभ होगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी (Notification Issued) कर दी गई है। प्रदेश का बजट 19 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बार प्रदेश का बजट आठ लाख करोड़ का हो सकता है। जो कि अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- PM कह रहे हैं घबराने की ज़रूरत नहीं, लेकिन वह खुद एपस्टीन फाइल और अडानी केस की वजह से घबराए हुए हैं..

यह सत्र करीब एक सप्ताह चलेगा जिसमें सत्ता पक्ष जहां अपनी उपलब्धियों को सामने रखेगा, वहीं विपक्ष महाकुंभ हादसे के अलावा किसानों, महिलाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा। सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Advertisement