UP Bypolls 2022 : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि रामपुर में लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रशासन वोटिंग रोकने की कोशिश कर रहा है। रामपुर में निष्पक्ष चुनाव (Fair election in Rampur) नहीं हो रहा। चुनाव आयोग वोट रोकने पर कार्रवाई करे। रामपुर में फोर्स मांगनी पड़ी है। चुनाव आयोग (Election Commission) हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है। मैनपुरी प्रशासन(Mainpuri Administration) पर भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गंभीर आरोप लगाए।
पढ़ें :- नमस्ते जौनपुर आ गया हूं और आप सभी चुनाव नियमों का पालन करें : धनंंजय सिंह
इस क्षेत्र की मैं बहू हूं : डिंपल यादव
वोट डालने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मैं इस क्षेत्र की बहू हूं।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में वोट डाला। वोट डालने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मतदान शुरू होने के दिन से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है।
हम सबका एक-एक मत समाजवादी सिद्धांतों एवं मूल्यों की निरंतरता को सुनिश्चित करेगा। pic.twitter.com/vLiOMkmF8m
पढ़ें :- भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक,मतदान के दिन सभी को सतर्क रहने की जरूरत--छट्टे लाल निगम
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 5, 2022
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि रामपुर में प्रशासन भाजपा (BJP)को समर्थन कर रहा है। रामपुर में मतदाताओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। रामपुर में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं। कई दिन से पुलिस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।
खतौली के सीओ राकेश कुमार सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डाटकर वापस भगा रहें।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो सुनिश्चित!@ceoup@ECISVEEP pic.twitter.com/F6Yd73aVEn
पढ़ें :- भाजपा के लोग न केवल संविधान और बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 5, 2022
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अब हमें 2024 की अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी। निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा है। विरोध करने पर केस दर्ज कराए जाते हैं। चुनाव आयोग (Election Commission) आंखें बंद करके बैठा है।