Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Cabinet Expansion: यूपी में कैबिनेट विस्तार की आ गई फाइनल डेट, ये विधायक बनेंगे मंत्री

UP Cabinet Expansion: यूपी में कैबिनेट विस्तार की आ गई फाइनल डेट, ये विधायक बनेंगे मंत्री

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट विस्तार की लंबे समय से चल रही अटकलों को विराम लगने जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर ही योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कैबिनेट विस्तार होना तय हो गया है। इसको लेकर ​दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य पार्टी के नेता दिल्ली भी पहुंचे थे, जिसमें कैबिनेट विस्तार पर अंतिम मुहर लग गयी है और जल्द ही कई विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें :- गाजीपुर के गहमर गांव ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया: सीएम योगी

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हुए हैं। लंबे समय से योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। अब वो दिन आ गया, जब यूपी में योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। इस कैबिनेट विस्तार में भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया, पूजा पाल, मनोज पांडे और राजेश्वर सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है।

इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं और कई मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। इसको लेकर पूरी तैयारी हो गयी है। सूत्रों की माने तो इस कैबिनेट विस्तार में पीडीए की काट को लेकर भी पूरी तैयारी की गयी है। अखिलेश यादव के पीडीए की काट को लेकर भी रणनीति बनाते हुए कैबिनेट ​का विस्तार किया जाएगा।

5-7 नए चेहरों को कैबिनेट विस्तार में मिलेगा मौका
बता दें कि, योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 5-7 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही, कई मंत्रियों को संगठन में भेजने की भी तैयारी है। वहीं, कई मंत्रियों के विभाग में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

चुनावी रणनीति पर चर्चा
बताया जा रहा है कि, इसे लेकर मंगलवार को बड़ा फैसला लिया जा सकता है। शनिवार को दिल्ली में बीजेपी की एक अहम बैठक हुई, जिसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल शामिल हुए। इस बैठक में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। अगले दो से तीन दिनों के भीतर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

पढ़ें :- भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन 'श्रावण मास' के पहले दिन सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ में किया दर्शन-पूजन
Advertisement