Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: गांव-बस्तियों में भीम चर्चा करायेगी कांग्रेस, 15 दिनों में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

यूपी: गांव-बस्तियों में भीम चर्चा करायेगी कांग्रेस, 15 दिनों में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। यूपी कांग्रेस संविधान दिवस के दिन से सदस्य बनाने का महाअभियान चलाने जा रही है। कांग्रेस 10 दिसंबर तक एक करोड़ नए सदस्य(Member) बनाएगी। सदस्यता अभियान 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में ‘भीम चर्चा’ होगी और रात्रि भोज का आयोजन होगा। अभी कांग्रेस में 60 लाख सक्रिय सदस्य हैं। लल्लू ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर(Bhim Rao Ambedkr)  को याद कर कहा कि संविधान दिवस के दिन इस महाअभियान की शुरुआत दलित बस्तियों से होगी।

विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि पर कैनोपी लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। महिला कॉलेजों/महाविद्यालयों के सामने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’(Ladki hu lad sakti hun) बैनर के तहत सदस्यता अभियान चलाते हुए महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं को छात्राओं के सामने पहुंचाया जाएगा।

Advertisement