Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: अखिलेश यादव इस विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, जानिए

UP Election 2022: अखिलेश यादव इस विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, जानिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही ऐलान हो जाएगा कि अखिलेश (Akhilesh Yadav) किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे?

पढ़ें :- UP News : इस्कॉन अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन लाया गया

हालांकि, सूत्र बतातें हैं कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पूर्वी यूपी या हाई-प्रोफाइल लखनऊ जैसे किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि वो दो विधानसभा चुनाव से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, पार्टी की तरफ से इसको लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

सीएम योगी भी लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव
बता दें कि, इस बार सीएम योगी (Cm YOgi) भी गोरखपुर शहर की सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सीएम योगी (Cm YOgi) के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में अब देखना ये होगा कि वो ​किस सीट से चुनावी मैदान में उतरते हैं।

अपर्णा भाजपा में हुईं शामिल
विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका लगा है। आज अर्पणा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि, बीते ​काफी दिनों से उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाईं जा रहीं थीं।

 

पढ़ें :- पुंछ हमले में शामिल आतंकियों के स्केच जारी, पता बताने वाले को मिलेंगे 20 लाख
Advertisement