Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: चुनाव में नई रणनीति के साथ उम्मीदवारों को उतारेगी सपा, इनको टिकट देने पर जोर

UP Election 2022: चुनाव में नई रणनीति के साथ उम्मीदवारों को उतारेगी सपा, इनको टिकट देने पर जोर

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने तैयारियां शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) टिकट बंटवारे को लेकर भी योजना बनानी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सपा इस बार वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, सेवानिवृत्त अधिकारी और शिक्षकों को भी चुनावी मैदान में उतारेगी।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

इसको लेकर सपा आ रहे आवेदनों की सूची को तैयार कर रही है। इसके आधार पर संबंधित क्षेत्र के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही उनके राजनीतिक स्थिति के बारे में पार्टी जानकारी जुटाएगी और क्षेत्र के जातिय समीकरण को भी ध्यान रखेगी। बता दें, मौजूदा समय सपा के 49 विधायक हैं।

इन विधानसभा को छोड़कर अन्य सीटों पर आवेदन मांगे गए हैंं। कुछ जगह विधायक होने के बावजूद पार्टी नेताओं ने आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि कई ऐसी ​सीटे हैं, जहां पर एक दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन आए हैं। आवेदन करने वालों में डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े लोग शामिल हैं।

ये सभी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बार सपा चुनाव के दौरान नया संदेश देना चाहती है। लिहाजा, वो पार्टी डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, शिक्षकों सहित अन्य लोगों को मैदान में उतार कर नया संदेश देना चाहती है। इससे संबंधित वर्ग को खुद के साथ जोड़ा जाएगा।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा
Advertisement