Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election Result 2022: लखीमपुर खीरी की सभी सीटों पर भाजपा ने दोहराया इतिहास, नहीं दिखा हिंसा का असर

UP Election Result 2022: लखीमपुर खीरी की सभी सीटों पर भाजपा ने दोहराया इतिहास, नहीं दिखा हिंसा का असर

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) बहुमत की ओर पहुंच गई है। लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) की सभी सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। शुरूआती दौर में भाजपा ने यहां से छह सीटों पर आगे थी, जबकि सपा दो सीटों पर आगे चल रही थी।

पढ़ें :- Lucknow News : बाल आयोग की टीम ने अवैध मदरसे से 21 बच्चों को कराया मुक्त, दी जाती थी कट्टरपंथी तालीम

वहीं, अब भाजपा ने यहां से 2017 का रिकॉर्ड दोहरा दिया है। आपको बता दें कि, लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri violence) को लेकर देशभर में बवाल मचा था। विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी। हालांकि, चुनाव में ये लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले का कोई असर नहीं होता दिखा। बता दें कि 2017 में आठों सीटें जीतने वाली लखीमपुर खीरी में इस बार भाजपा और सपा को खासी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement