Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IAS Transfer : सुधीर कुमार बने कानपुर के नए नगर आयुक्त, दो महिला IAS और कई PCS इधर से उधर

UP IAS Transfer : सुधीर कुमार बने कानपुर के नए नगर आयुक्त, दो महिला IAS और कई PCS इधर से उधर

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों (IAS Officers)  का तबादला किया है। कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी (Chief Development Officer of Kanpur) को नगर आयुक्त का पदभार दे दिया गया है। IAS शिव प्रसाद अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम (IAS Shiv Prasad Director Scheduled Caste Finance Development Corporation)  के निदेशक बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2 अन्य महिला आईएएस अधिकारी (IAS Officers)  और कई पीसीएस अफसरों (PCS Officers)  के भी तबादले हुए हैं। माना जा रहा है कि आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) की एक और सूची जल्दी आ सकती है। उसमें भी बड़े बदलाव की संभावना नजर आ रही है।

पढ़ें :- Good News : योगी सरकार राज्य कर्मचारियों-पेंशनरों को दीपावली से पहले दे सकती है बड़ा तोहफा,वेतन-बोनस के साथ डीए में होगी बढ़ोत्तरी

गौरतलब है कि हाल ही में कानपुर नगर निगम (Kanpur Municipal Corporation)  में महापौर प्रमिला के साथ अधिकारियों की बन नहीं रही थी। बैक डेट में महापौर के सामने लाई गई एक फाइल को उन्होंने फेंक दिया था। इसके बाद कानपुर नगर निगम (Kanpur Municipal Corporation) में अधिकारी और मेयर का विवाद सामने आया था। इसके बाद में मुख्य विकास अधिकारी (Chief Development Officer ) को नगर आयुक्त बना दिया गया है।

2018 बैच के IAS सुधीर कुमार का CDO कानपुर से नगर आयुक्त कानपुर में तैनाती की गई है। इसी कड़ी में IAS प्रेरणा सिंह (2017 बैच) ACEO ग्रेटर नोएडा बनाए गईं हैं। IAS दीक्षा जैन (2019 बैच) CDO फिरोजाबाद को CDO कानपुर नगर बनाया गया है।

इसी कड़ी में IAS शिव प्रसाद निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम (IAS Shiv Prasad Director Scheduled Caste Finance Development Corporation) बनाए गए हैं। PCS लवी त्रिपाठी SDM बुलंदशहर को SDM हापुड़ बनाया गया है। PCS विमल किशोर गुप्ता SDM बुलंदशहर को मेरठ का ADM न्यायिक बनाया गया है। PCS मंगलेश दुबे सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर को ADM प्रशासन नोएडा बनाया गया है। PCS सिद्धार्थ सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ को कानपुर का नया ADM FR बनाया गया है।

पढ़ें :- BJP विधायक योगेश वर्मा थप्पड़ कांड में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, वकील अवधेश सिंह सहित 40 पर FIR
Advertisement