Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोप में घिरे जितेंद्र सिंह बब्लू BJP में शामिल

UP: रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोप में घिरे जितेंद्र सिंह बब्लू BJP में शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बसपा (BJP) के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सिंह बब्लू (Jitendra Kumar Singh Bablu) ने बुधवार भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया। जितेंद्र कुमार सिंह (Jitendra Kumar Singh Bablu) के भाजपा (BJP) में शामिल होते ही विवाद शुरू हो गया। दरअसल, जितेंद्र कुमार सिंह बब्लू (Jitendra Kumar Singh Bablu) पर वर्ष 2009 में रीता बहुगुणा जोशी का घर जाने का आरोप है।

पढ़ें :- Maharajganj:फाइनेंस कंपनी के पीआरओ से दिनदहाड़े 65 हजार की लूट

वहीं, रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस मामले पर वे यूपी भाजपा अध्यक्ष से बातचीत करेंगी। दरअसल, यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जितेंद्र कुमार सिंह (Jitendra Kumar Singh Bablu) के साथ ही कांग्रेस व बसपा के कुछ अन्य नेताओं को भाजपा (BJP) की पट्टिका पहनाई।

इस कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर(आजमगढ़), बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर मनोज शर्मा (गाजियाबाद) तथा बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रवेश सिंह (रायबरेली), सेवानिवृत्त एयर कोमोडोर श्याम शंकर तिवारी तथा समाज सेविका डा. बीना लवानिया शामिल हैं।

Advertisement