लखनऊ। यूपी एसटीएफ (UP STF) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए मुद्रा लोन योजना में करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक नितिन चौधरी (Nitin Chaudhary, Branch Manager, Union Bank of India) को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ एएसपी विशाल विक्रम (STF ASP Vishal Vikram) के मुताबिक, आरोपी नितिन चौधरी (Nitin Chaudhary) मूलरूप से आजमगढ़ का निवासी है। वर्तमान में दिल्ली में बैंक में तैनात था। उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मेट्रो कार्ड और नकदी बरामद हुई है।
पढ़ें :- Lucknow News: एक लाख के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी
जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह चलाता है, जिसमें बैंक कर्मियों के साथ फर्जी दस्तावेज बनाने वाले भी शामिल हैं। गिरोह ने करीब 100 लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से मुद्रा लोन (Mudra Loan) पास कराकर करोड़ों रुपये हड़प लिए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लोगों के आधार व पैन कार्ड पर लगी फोटो एडिट कर दूसरे व्यक्तियों की फोटो लगाई जाती थी और उनके नाम से फर्जी कंपनियां बनाकर लोन पास कराया जाता था। लोन की रकम गिरोह द्वारा बनाए गए फर्जी खातों में ट्रांसफर कर आपस में बांट ली जाती थी।
इस मामले में एसटीएफ (STF) पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के मास्टरमाइंड आमिर एहसान (Mastermind Aamir Ehsan) को फरवरी 2026 में पकड़ा गया था।