Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव का निशाना, कहा-BJP सरकार से उम्मीद करना बेकार

UP News: अखिलेश यादव का निशाना, कहा-BJP सरकार से उम्मीद करना बेकार

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्वास्थ्य सेवाएं और गोरखपुर में जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार से उम्मीद करना बेकार है। दरअसल, सपा अध्यक्ष ने एक अखबार की की कटिंग को शेयर करते हुए ट्वीट किया है।

पढ़ें :- UP News: सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बच्चों समेत पांच लोगों की निर्मम हत्याकर खुद को गोली से उड़ाया

उन्होंने लिखा कि, गोरखपुर की चिकित्सा व्यवस्था, समाप्त हो चुके लाइसेंस वाले हॉस्पिटल, फ़र्ज़ी डॉक्टर, फ़र्ज़ी नर्स के सहारे चल रही है। जिनके परिवार के लोगों की जान इस बदइंतज़ामी और लापरवाही से जा रही है, वही इसका दुख-दर्द समझते हैं। भाजपा सरकार से उम्मीद करना बेकार है।

इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर में जलभराव की समस्या को लेकर सरकार को घेरा। एक अखबर की कटिंग को शेयर करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने लिखा कि, गोरखपुर में जल भराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे फैलनेवाली गंदगी लोगों को बीमार भी कर रही है। यहां की जनता किसके सामने जाकर अपना दुखड़ा रोये। आम जनता को तो इसी संसार और सांसारिकता से जूझना है।

पढ़ें :- इस बार आप जैसे ड्राइवर ही, देश की सरकार का ड्राइवर बदलने जा रहे हैं: अखिलेश यादव
Advertisement