Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बाबा गोरखनाथ का रुद्राभिषेक और हवन

UP News: सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बाबा गोरखनाथ का रुद्राभिषेक और हवन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 4 जुलाई मंगलवार को सावन का पहला दिन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तड़के पांच बजे उन्होंने बाबा गोरखनाथ की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक व हवन किया। इसके बाद उन्होने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आर्शीवाद लिया।

पढ़ें :- MBA पास 'अर्थी बाबा' गोरखपुर लोकसभा सीट से ठोकेंगे ताल, श्मशान घाट को बनाया चुनाव कार्यालय

दूध, जल,दही,घी,शक्कर, गंगाजल और गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक

पढ़ें :- Lucknow News : नामांकन से पहले हनुमान सेतु मंदिर में राजनाथ सिंह ने की पूजा, थोड़ी ही देर में पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

एक घंटे तक चले इस अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस 11 लीटर दूध, जल,दही,घी,शक्कर, गंगाजल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया।

मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया

इतना ही नहीं उन्होंने बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी,पत्र,दूब,कुशा,गुड़हल,धतूरा,भांग और श्रीफल भी चढाया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया।

Advertisement