लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) के मुख्य सलाहकार और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी (Awanish Awasthi, Chief Advisor and retired IAS officer) को एक बार फिर एक वर्ष का सेवा विस्तार मिल गया है। यह विस्तार राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत दिया गया है, जिसके अनुसार उनका कार्यकाल अब 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है।
पढ़ें :- Lucknow : 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
उत्तर प्रदेश-
सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश अवस्थी की सेवा को एक साल का सेवा विस्तार !! pic.twitter.com/O5STPPPUhc
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) February 27, 2026
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव में छिड़ी जंग, कोडीन सिरप मामले में दोनों नेता लगा रहे है आरोप प्रत्यारोप
बता दें कि अवनीश अवस्थी (Awanish Awasthi) 1987 बैच के यूपी कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, जो 31 अगस्त 2022 को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उनकी प्रशासनिक विशेषज्ञता और मुख्यमंत्री के प्रति भरोसेमंद छवि के कारण उन्हें मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। यह उनका चौथा सेवा विस्तार है।
पहले के विस्तार क्रमशः फरवरी 2024, 2025, 2026 तक थे, और अब 2027 तक। अवनीश अवस्थी (Awanish Awasthi) को मुख्यमंत्री योगी के सबसे करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। वे प्रशासनिक मामलों में महत्वपूर्ण सलाह देते हैं और हाल ही में सीएम के साथ जापान दौरे पर भी साथ थे।