UP News: लोकभवन में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 88 लाख बच्चों के लिए 1056 करोड़ की राशि जारी की। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खाते में चली गई। इसके हर बच्चे को 1200 रुपये दिए गए। इसके साथ ही सीएम ने मेधावियों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र छात्राओं को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट और गोल्ड मेडल प्रदान किया और कहा कि खूब मेहनत से पढ़ाई करो।
पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कक्षा एक, दो के बच्चों को किताबें दीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से नाम, पते और स्कूल के बारे में जानकारी ली और कहा कि अभी सभी को चॉकलेट मिलेगी। पहली बार प्रदेश में कक्षा एक और दो में एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम पर किताबों का वितरण किया गया है।
आज राज्य सरकार मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नकद धनराशि, टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र और मेडल प्रदान कर रही है… pic.twitter.com/eHw5i6fKHv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 29, 2024
पढ़ें :- भारत आज पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश में 5000 टन डीजल कर रहा इंपोर्ट : BPC मुहम्मद रेज़ानुर रहमान
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान और सर्वांगीण विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। बिना शिक्षा के विकसित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। सरकार ने सर्व समाज को शिक्षित करने का काम किया है। पिछले सात साल में हर विद्यालय तक योजनाएं पहुंचाई हैं।