हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के पास रोडवेज जनरथ बस और मैक्स गाड़ी में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पढ़ें :- कांग्रेस को नहीं खाली करना होगा '24 अकबर रोड' और '5 रायसीना रोड' का बंगला, मिली बड़ी राहत
मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे हैं। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है।
जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं।
पढ़ें :- Breaking News : नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद से 30 मार्च को दे सकते हैं इस्तीफा
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2024
वहीं, इस घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।