Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, बेटी ने किया विरोध तो फेंका खौलता पानी

UP News : पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, बेटी ने किया विरोध तो फेंका खौलता पानी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के अमेठी जिले (Amethi District) में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ भाग गई। मां को रोकना बेटी को महंगा पड़ गया। रोकने से नाराज मां और उसके प्रेमी ने लड़की के ऊपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़ने की बात करने वाले को मालूम होना चाहिए कि इस मंदिर का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था : बृजभूषण शरण सिंह

बता दें कि ये पूरा मामला गौरीगंज थाना (Gauriganj Police Station) क्षेत्र के राघीपुर गांव का है। जहां की रहने वाली पांच बच्चों की मां आज सुबह अपने अज्ञात प्रेमी के साथ भागने लगी। मां को भागते देख घर मे मौजूद बेटी ने जब इसका विरोध कियाया तो मां और उसके प्रेमी ने उस पर पास में ही रखे खौलते हुए पानी को फेंक दिया और दोनो मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने मां और उसके प्रेमी पर धारा 118(1),351(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूरे मामले पर गौरीगंज इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय (Gauriganj Inspector Shyam Narayan Pandey) ने कहा कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement