Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : ओम प्रकाश राजभर , बोले- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद निर्णय लूंगा किसके साथ रहना है?

UP News : ओम प्रकाश राजभर , बोले- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद निर्णय लूंगा किसके साथ रहना है?

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ : यूपी (UP) के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलों को बीच एनडीए (NDA) के सहयोगी दल सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर  (Om Prakash Rajbhar) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) होने के बाद फैसला लेंगे कि किसके साथ रहना है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ जाने के सवाल पर कहा कि सभी नेता दो मुंहे सांप होते हैं। उनमें से मैं भी एक हूं। कौन, कब, कहां पलट जाएगा पता नहीं?

राजभर के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इसे उनकी दबाव बनाने की रणनीति भी माना जा रहा है। राजभर के एनडीए (NDA) में शामिल होने के बाद से ही उनके मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले कहा जा रहा था कि वह दशहरा तक शपथ ले लेंगे पर अभी तक उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। उनका यह बयान इसी निराशा को बयान कर रहा है।

Advertisement