मेरठ। कॉमेडियन सुनील पाल (Comedian Sunil Pal) और मुश्ताक मोहम्मद खान (Mushtaq Mohammad Khan) के अपहरण मामले (Kidnapping Case) में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल (Arjun Karnawal) दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
अर्जुन को पुलिस ने शनिवार रात पकड़ा था। उसके पास से किडनैपिंग (Kidnapping) में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार, दो लाख रुपये और फिरौती में इस्तेमाल किया गया मोबाइल मिला था। रविवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए ले जा रही थी। एसएसपी डा. विपिन ताडा (SSP Dr. Vipin Tada) ने बताया कि इसी दौरान उसने एक दरोगा की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो अर्जुन के पैर में लगी। अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।