Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा पानी-पानी : वीडियो शेयर कर शिवपाल सिंह यादव, बोले- बजट की सबसे अधिक आवश्यकता विधानसभा को है, तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे

यूपी विधानसभा पानी-पानी : वीडियो शेयर कर शिवपाल सिंह यादव, बोले- बजट की सबसे अधिक आवश्यकता विधानसभा को है, तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर हुई कुछ घंटे की बारिश में यूपी विधानसभा (UP Assembly) पानी-पानी हो गई। इस पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंतनगर विधानसभा सीट (Jaswantnagar Vidhan Sabha Seat) से विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर जलभराव का वीडियो शेयर कर लिखा कि बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है, एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : चैंपियन और रनर-अप टीम होगीं पैसों की बरसात, सेमी-फाइनलिस्ट पर भी होगी माला-माल

यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ में बुधवार दौपहर को हुई मूसलाधार बारिश से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन इसकी वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां तक कि विधानसभा परिसर (Assembly Premises) में भी बारिश का पानी भर गया है। इतना ही नहीं बारिश की वजह से लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के कार्यालय की छत भी लीक हो गई है।

पढ़ें :- Video Viral : गुलाब जईसन खिलल बाडू… गाने पर होली पर जमकर थिरके संभल के एसपी IPS कृष्ण विश्नोई, देखें अद्भुत होली डांस

यूपी विधानसभा (UP Assembly) का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच विधानसभा के परिसर में पानी भरने से विधायकों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से उनका आना-जाना भी बाधित हुआ है। भारी बारिश के चलते लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) में भी पानी घुस गया है। यहां तक कि नगर निगम की छत भी लीक हो गई है, जिसकी वजह से निगम में जलभराव की स्थिति बन गई है।

Advertisement