Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, पूछा-स्मार्ट सिटी के नाम पर आए अरबों रुपयों का फायदा जनता को मिला क्या?

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, पूछा-स्मार्ट सिटी के नाम पर आए अरबों रुपयों का फायदा जनता को मिला क्या?

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी पार्टियों ने आखिरी दिन चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आज चुनाव प्रचार करने सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की और सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं, मीठी चीनी के लिए बोला कड़वा झूठ 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, सरकार कहती है कि 100 में केवल 4 बेरोजगार है, इनकी बात का कौन भरोसा करेगा। क्या 1 ट्रिलियन इकोनॉमी में सहारनपुर का कुछ हिस्सा है? क्या यहां के लकड़ी के कारोबार के लिए कुछ हिस्सा है? जो स्मार्ट सिटी है केवल नाम के लिए है। स्मार्ट सिटी में मानक क्या है। मुझे जानना है सरकार से कि क्या जनता को वो सुविधाएं मिली? जो अरबो रुपया आया स्मार्ट सिटी के नाम पर, उस पैसे की लूट हुई।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि, ये वही बीजेपी के लोग हैं जिन्होंने सरकार बनने के बाद कहा था कि हम सस्ती शिक्षा दिलाएंगे। आज शिक्षा का स्तर क्या है? और शिक्षा कितनी महंगी है। स्वास्थ्य सेवाएं ठप है। मैं जहां भी जा रहा हूं, जहां अगर भारतीय जनता पार्टी का मेयर रहा है, नगर पालिका का अध्यक्ष रहा है तो उसने शहर को बर्बाद कर दिया है।

गठबंधन के पक्ष में समर्थन दें: चंद्रशेखर
इस दौरान प्रेसवार्ता में मौजूद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, हमारा प्रयास रहेगा कि जनता गठबंधन के पक्ष में समर्थन दे। उसके लिए हम लगातार मेहनत कर रहे हैं और आगे भी मेहनत करते रहेंगे। हमारे तमाम नेता फील्ड में हैं, काम कर रहे हैं, चुनाव खत्म हो जाएगा फिर भी अंबेडकरवादी और समाजवादी मिलेंगे सड़कों पर बाकी लोग मिलेंगे घरों में।

पढ़ें :- अमेठी से मेरा 42 सालों का रिश्ता, मैं जितना रायबरेली का उतना अमेठी का भी : राहुल गांधी
Advertisement