Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण के लिए BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, देखिए पूरी लिस्ट

UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण के लिए BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, देखिए पूरी लिस्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। 95 पालिकाओं में से पार्टी ने 93 नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें 45 महिलाओं को टिकट दिया गया है। बता दें कि, दूसरे चरण के लिए 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल होंगे।

पढ़ें :- अब लखीमपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी , प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव कागजी आंकड़े पेश कर योजना को लगा रहे हैं पलीता

बताया जा रहा है कि, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 93 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, अलीगढ़, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, अयोध्या, शाहजहांपुर और कानपुर नगर निगम में महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशी को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मंथन किया। राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी के बाद प्रदेश मुख्यालय से ब्रज, काशी, अवध, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र की 95 में से 93 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए।

पढ़ें :- महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे हिंदुओं से बोले- पहले धर्म पूछो फिर हनुमान चालीसा सुनाने को कहें...
Advertisement