लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में कानून-व्यवस्था व आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहार परंपरागत मर्यादाओं के अनुरूप संपन्न हों, माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति, सुरक्षा और अनुशासन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
पढ़ें :- खून-खराबा केवल BJP और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का उठाता है फायदा: राहुल गांधी
मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कहा है कि अपराधियों में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए। अपराध की कोई भी घटना छोटी नहीं होती; हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीआरवी-112 की गश्त बढ़ाने तथा लाउडस्पीकर, बाइक स्टंटबाजी व अन्य…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 18, 2026
सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए। अपराध की कोई भी घटना छोटी नहीं होती। हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीआरवी-112 की गश्त बढ़ाने तथा लाउडस्पीकर, बाइक स्टंटबाजी व अन्य अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पढ़ें :- अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राम लला के दर्शन-पूजन किया,CM योगी बोले-राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का है परिणाम
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रहे, जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जाए। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिरों में सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। महिला अधिकारी घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की उचित काउंसलिंग करेंगी। महिला पुलिस बल धार्मिक स्थलों, मेलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर एंटी रोमियो स्क्वायड सघन जांच अभियान चला रही है।