1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘इंस्टाग्राम से जासूसी तक…’ हापुड़ से 2 युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहे थे मंदिरों और मेट्रो की जानकारी

‘इंस्टाग्राम से जासूसी तक…’ हापुड़ से 2 युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहे थे मंदिरों और मेट्रो की जानकारी

Two Spies Arrested in Hapur : दिल्ली इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और यूपी पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो युवकों को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अजीम राणा और आजाद राजपूत के रूप में हुई है, अजीम राणा हापुड़ के धौलाना और आजाद मेरठ के जई गांव का रहने वाला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Two Spies Arrested in Hapur : दिल्ली इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और यूपी पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो युवकों को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अजीम राणा और आजाद राजपूत के रूप में हुई है, अजीम राणा हापुड़ के धौलाना और आजाद मेरठ के जई गांव का रहने वाला है।

पढ़ें :- हाशिम मूसा के ढेर होते ही बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी सेना में था SSG कमांडो

दोनों सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसे भारत के संवेदनशील स्थानों की जानकारी भेज रहे थे। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वॉट्सऐप के जरिए लगातार संपर्क में थे। साल 2025 में इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे जासूसी में बदल गई। पैसों के लालच में आकर उन्होंने संवेदनशील स्थानों की जुड़ी जानकारी भेजना शुरू कर दी।

हापुड़ एसपी केजी सिंह ने बताया कि, आरोपियों ने दिल्ली के राम नगर मेट्रो स्टेशन , ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर और कई अन्य धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों की फोटो, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेजी। 19 फरवरी 2026 को भी उन्होंने कई संवेदनशील जगहों की जानकारी शेयर की थी। उन्होंंने आगे बताया कि, दोनों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनके मोबाइल से कई अहम फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं, जो जांच एजेंसियों के लिए बड़े सुराग साबित हो सकते हैं।

कौन है शहजाद भट्टी?

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात डॉन माना जाता है, जिसका नेटवर्क कई देशों तक फैला हुआ है। उस पर पाकिस्तान सरकार भी पाबंदी लगा चुकी है। बताया जाता है कि वह हथियारों की तस्करी और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। कुछ रिपोर्ट कहती है कि उसके नेटवर्क के जरिए चीन, अमेरिका, रूस जैसे देशों से हथियार खरीदे जाते हैं और फिर उन्हें पूरी दुनिया में पहुंचाया जाता है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को भट्‌टी के यूरोप में होने के इनपुट हैं, लेकिन सही लोकेशन किसी को पता नहीं है।

पढ़ें :- Saurabh Rajput Murder Case : मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार, अभियोजन पक्ष ने की फांसी की मांग

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...