Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Primary School News : यूपी में 27,764 प्राइमरी स्‍कूलों पर लगेगा ताला! मायावती बोलीं-ये फैसला उचित नहीं

UP Primary School News : यूपी में 27,764 प्राइमरी स्‍कूलों पर लगेगा ताला! मायावती बोलीं-ये फैसला उचित नहीं

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने यूपी में 27,764 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के दूसरे स्‍कूलों में विलय की तैयारियों पर सवाल उठाया है। ‘एक्‍स’ पर रविवार को उन्‍होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती (Mayawati) ने लिखा कि ‘यूपी सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बदहाल 27,764 परिषदीय प्राथमिक (Primary Schools) और उच्च प्राथमिक विद्यालयों (Upper Primary Schools) में जरूरी सुधार करके उन्हें बेहतर बनाने के उपाय करने के बजाय उनको बंद करके उनका दूसरे स्कूलों में विलय करने का फैसला उचित नहीं। ऐसे में गरीब बच्चे आखिर कहां और कैसे पढ़ेंगे?

पढ़ें :- यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर बने स्ट्रांग रूम रहेंगे 24×7 सीसीटीवी निगरानी में, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

उन्होंने आगे लिखा कि ‘यूपी व देश के अधिकतर राज्यों में खासकर प्राइमरी व सेकण्डरी शिक्षा का बहुत ही बुरा हाल है जिस कारण गरीब परिवार के करोड़ों बच्चे अच्छी शिक्षा तो दूर सही शिक्षा से भी लगातार वंचित हैं। ओडिसा सरकार द्वारा कम छात्रों वाले स्कूलों को बंद करने का भी फैसला अनुचित।’

पढ़ें :- हरदीप पुरी इतने झूठ किसे बचाने के लिए बोल रहे हैं...पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री पर बोला बड़ा हमला

अपने तीसरे ट्वीट में बसपा प्रमुख मायावती (BSP Chief Mayawati) ने लिखा कि ‘सरकारों की इसी प्रकार की गरीब व जनविरोधी नीतियों का परिणाम है कि लोग प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हो रहे हैं, जैसाकि सर्वे से स्पष्ट है, किन्तु सरकार द्वारा शिक्षा पर समुचित धन व ध्यान देकर इनमें जरूरी सुधार करने के बजाय इनको बंद करना ठीक नहीं।’

पढ़ें :- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमला, 11 सुरक्षाकर्मियों समेत एक बच्चे की मौत
Advertisement