1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Iran-US Ceasefire : ईरान के नये सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका से वार्ता को माने, रिपोर्ट में किया गया दावा

Iran-US Ceasefire : ईरान के नये सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका से वार्ता को माने, रिपोर्ट में किया गया दावा

अल अरेबिया की रिपोर्ट (Al Arabiya Report) के मुताबिक ईरान के नये सर्वोच्च नेता (Iran's New Supreme Leader) मोजतबा खामनेई (Mojtaba Khamenei) बातचीत के लिए मान गए हैं। उन्होंने अमेरिका (US) के साथ बातचीत और समझौते के लिए सहमति जताई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अल अरेबिया की रिपोर्ट (Al Arabiya Report) के मुताबिक ईरान के नये सर्वोच्च नेता (Iran’s New Supreme Leader) मोजतबा खामनेई (Mojtaba Khamenei) बातचीत के लिए मान गए हैं। उन्होंने अमेरिका (US) के साथ बातचीत और समझौते के लिए सहमति जताई है। इससे जारी तनाव के बीच कूटनीतिक रास्ता खुलने के संकेत मिल रहे हैं।

पढ़ें :- US: अमेरिका ने ISIS के दूसरे सबसे बड़े आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी जानकारी

बता दें कि एक दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान से अच्छी बातचीत जारी है। इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। इजरायली मीडिया के हवाले से अल अरबिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने और एक संभावित समझौते की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई है। यह कदम मौजूदा संघर्ष के बीच एक संभावित कूटनीतिक पहल का संकेत देता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...