Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert: ठंड के बीच यूपी में कल से शुरू हो सकती है बारिश व ओलावृष्टि, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

UP Rain Alert: ठंड के बीच यूपी में कल से शुरू हो सकती है बारिश व ओलावृष्टि, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। ठंड के बीच एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है। दरअसल, यूपी में कल से ठंड के बीच बारिश होने की संभावना बनी है, जिसके बाद एक बार फिर ठंड की वापसी हो सकती हे। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं जिसका असर बाद में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। इसके कारण पश्चिमी यूपी में कई हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पढ़ें :- UP News : गर्मी में बेपटरी हो सकती है बिजली व्यवस्था, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सीएम योगी को लिखा पत्र

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 22 जनवरी की देर शाम या रात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं। वहीं, 23 जनवरी को पूर्वी यूपी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, 24 जनवरी को बारिश में कमी होगी, जबकि 25 जनवरी को मौसम शुष्क होने की संभावना है।

इन सबके बीच प्रदेश के कुछ जिलों में 23 जनवरी को मेघगर्जन के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने के आसार हैं। साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement