Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी के 38 जिलों में येलो अलर्ट, 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UP Rain Alert : यूपी के 38 जिलों में येलो अलर्ट, 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। मॉनसून की विदाई (Monsoon Farewell) से पहले यूपी के तमाम जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विभाग केंद्र (Zonal Meteorological Center at Amausi) ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert)जारी किया है।

पढ़ें :- महराजगंज में चौधरियों में 'चौधरी' बनने की लड़ाई,6 बार के सांसद पंकज चौधरी के सामने कांग्रेस की चुनौती

मौसम विभाग (Weather Department)  के मुताबिक आगामी 24 घंटे में प्रदेश के 38 जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Department) का पूर्वानुमान है कि 26 सितंबर तक बारिश होगी। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है।

दरअसल,  पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 12.9 मिली लीटर बारिश हुई है। यह औसत अनुमान से 300 फीसदी ज्यादा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश श्रावस्ती में हुई।

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
मौसम विभाग के मुताबिक गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, फरुखाबाद, कन्नौज, जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, हरदोई, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, लखनऊ, बिजनौर, वाराणसी और मुजफ्फरनगर में 25 या 26 सितंबर तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

11 जिलों के 228 गांव बाढ़ की चपेट में
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से बाढ़ भी कहर ढा रही है। नदियों में उफान की वजह से प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार हो रही बारिश से यूपी के 11 जिलों के 228 गांव बाढ़ की त्रासदी झेलने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं सैकड़ों हेक्टेयर फसल भी बर्बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है. अब मौसम विभाग की चेतावनी से लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह
Advertisement