Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाइक बोट घोटाले में UP STF को बड़ी कामयाबी, बीएन तिवारी गिरफ्तार

बाइक बोट घोटाले में UP STF को बड़ी कामयाबी, बीएन तिवारी गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बाइक बोट घोटाले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी एसटीएफ ने बाइक बोट घोटले के आरोपी बीएन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस पूरे घोटाले की जांच ईओाडब्ल्यू कर रहा था। बता दें कि, बाइक बोटे घोटाले का आरोपी बीएन तिवारी एक न्यूज चैनल का मालिक भी है।

पढ़ें :- Lucknow News : बाल आयोग की टीम ने अवैध मदरसे से 21 बच्चों को कराया मुक्त, दी जाती थी कट्टरपंथी तालीम

गौरतलब है कि ये घोटाला सबसे बड़ा घोटाला है। बताया जा रहा है कि करीब आठ लाख से अधिक लोग इसके शिकार हुए थे। इस घोटाले को 42 हजार करोड़ से अधिक का आंका जाता है। इस मामले की जांच भी अनेक एजेंसियों द्वारा की जा रही है। नोएडा क्राइम ब्रांच भी इस मामले से जुड़े 12 मुकदमों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस घोटाले में शामिल अभी तक सिर्फ 23 लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है। ईओडब्ल्यू के हाथ में जांच जाने के बाद सबसे ज्यादा 11 गिरफ्तारियां इनके द्वारा की गयीं।

11 राज्यों में फैला जाल
बताया जा रहा है कि बाइक बोट घोटाले का जाल करीब 11 राज्यों में फैला हुआ है।इस घोटाले में शामिल आरोपियों के खिलाफ 11 राज्यों में भी मुकदमें दर्ज हैं और इनकी संख्या 700 से अधिक है। इनमें नामजद आरोपियों की संख्या भी अब 100 के पार पहुंच चुकी हैं। लेकिन अभी तक एक चौथाई आरोपियों की गिरफ्तारियां भी जांच एजेंसी नहीं कर सकी हैं।

 

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्‍ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Advertisement