लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्री मानसूनी बरसात का असर दिखने लगा है। लखनऊ में सोमवार को मौसम दोपहर बाद से तेजी से बदली और कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी ये सिलसिला जारी रहेगा और इसी बीच मानसून का प्रवेश भी हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के मुताबिक, फिलहाल मानसून सोनभद्र के बिल्कुल ही करीब ठहरा हुआ है। परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, जल्द ही इसकी प्रदेश में एंट्री हो सकती है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
लखनऊ। राजधानी में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज।
#Lucknow Rain #यूपी #लखनऊ #उत्तरप्रदेश #लखनऊ #दुबग्गा pic.twitter.com/iYD2Q1UD2u— santosh singh (@SantoshGaharwar) June 24, 2024
बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक मो.दानिश का बयान
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक मो.दानिश ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छुटपुट बारिश हो रही है। 26 जून से तेज बारिश होने की संभावना है। दानिश ने बताया कि 27-28 जून को पश्चिमी यूपी में तेज बारिश हो सकती है। 3-4 दिन बाद पूर्वी यूपी में आगमन हो सकता है। 2 दिन बाद अच्छी बारिश के आसार है।
मौसम वैज्ञानिक मो.दानिश ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छुटपुट बारिश हो रही है। 26 जून से तेज बारिश होने की संभावना है। दानिश ने बताया कि 27-28 जून को पश्चिमी यूपी में तेज बारिश हो सकती है। 3-4 दिन बाद पूर्वी यूपी में आगमन हो सकता है। #Lucknow #UPWeather pic.twitter.com/KtHlJgMwwB
— santosh singh (@SantoshGaharwar) June 24, 2024
जानिए कहां कितनी बरसा?
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
सोमवार को उत्तर प्रदेश में सुबह 8.30 बजे तक कुल 1.2 मिमी औसत बरसात हुई। कासगंज में सर्वाधिक 8.7 मिमी पानी बरसा। जबकि आगरा, बरेली, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, संभल, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बाराबंकी, चित्रकूट, गोंडा, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, खीरी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र और वाराणसी में भी अच्छी बरसात हुई।
आज और कल आंधी-वज्रपात का अलर्ट जारी
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकरनगर में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात व नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।