लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम (Weather) ने अचानक करवट ले लिया। राजधानी लखनऊ में सुबह बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली और कुछ समय के लिए आसमान घने काले बादलों से घिर गया। सुबह काम पर निकलने वाले कई लोग एहतियात के तौर पर रेनकोट पहने नजर आए। वहीं प्रदेश के पश्चिमी जिलों और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा अयोध्या समेत करीब 15 शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।
पढ़ें :- UP Weather : यूपी के कई जिलों में बारिश संग गिर सकते हैं ओले, तपिश से मिलेगी राहत
मौसम का मिजाज अभी इसी तरह रहेगा बदलता
मौसम विभाग (Meteorological Department) ने प्रदेश के 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी (Hailstorm Alert) जारी की है। विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहेगा। बारिश और तेज हवाओं का असर खेती किसानी पर भी दिखा। कई इलाकों में खड़ी फसलें झुक गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी है। हालांकि तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस और बढ़ती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में तड़ित झंझावात के साथ ओलावृष्टि की सम्भावना जताई जा रही है।
कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी पढ़ें
@spshahibjp @BaldevAulakh @myogiadityanath @narendramodi @UPGovt @CMOfficeUP pic.twitter.com/j2tGbFcYdM पढ़ें :- UP Weather Alert : यूपी में मौसम लेगा यू-टर्न, गरज चमक के साथ लखनऊ सहित 20 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट
— Krishi Vibhag Gov UP (@jdabureau) March 15, 2026
19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले दो दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के मौसम पर व्यापक रूप से पड़ सकता है।