Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, लखनऊ में अगले हफ्ते लू चलने के आसार

यूपी में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, लखनऊ में अगले हफ्ते लू चलने के आसार

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बने उतार-चढ़ाव के बाद अब एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम के शुष्क रहने के कारण लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- यूपी में मॉनसून फिर सक्रिय, कल से 22 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार यानी आज से प्रदेशभर में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी। वहीं 9 से 11 जून के बीच कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है। शनिवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला, जबकि पूर्वांचल और तराई के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हवाएं चलीं।

झांसी सबसे गर्म शहर रहा

शनिवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा बांदा में 42.2, उरई और फतेहपुर में 41.4 तथा वाराणसी में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में भी उमस और तपिश ने लोगों को परेशान किया।

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा। लखनऊ समेत कई जिलों में 10 जून के आसपास लू के थपेड़े महसूस किए जा सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी समेत 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बना कम दबाव का क्षेत्र
Advertisement