लखनऊ। यूपी (UP) में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने वालों को सब्सिडी (Subsidy) मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यूपी परिवहन विभाग (UP Transport Department) ने इसका पोर्टल शुरू कर दिया है। सब्सिडी (Subsidy) उन्हीं वाहन स्वामियों को मिलेगी, जो आनलाइन आवेदन करेंगे। इसका लाभ करीब 50 हजार से अधिक वाहन स्वामियों को मिलेगा। इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) पर सब्सिडी (Subsidy) लेने के लिए उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन क्रय सब्सिडी पोर्टल (upevsubsidy.in) पर आवेदन करना होगा।
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
सब्सिडी (Subsidy) केवल एक ही वाहन पर दी जाएगी। एग्रीग्रेटर्स/फ्लीट आपरेटरों को यह खरीद सब्सिडी अधिकतम दस दो पहिया या चार पहिया की खरीद पर और अधिकतम पांच ई-बस या ई-गुड्स कैरियर खरीदने पर दी जाएगी। जुलाई में शासन ने ईवी (EV) खरीदने वालों को सब्सिडी (Subsidy) देने के लिए आदेश जारी किया, अब पोर्टल फिर से खोला गया है।
वाहन खरीदते ही करें आवेदन
सहायक परिवहन आयुक्त नरेश कुमार (Assistant Transport Commissioner Naresh Kumar) ने बताया कि ईवी (EV) ग्राहक खरीदारी के समय ही सब्सिडी के लिए आवेदन कर दें। उनकी फोटो, आधार कार्ड व बैंक खाता अनिवार्य है। डीलर के यहां से ही आवेदन करना होगा।
ई-रिक्शा को नहीं मिलेगी सब्सिडी
इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) में सिर्फ ई-रिक्शा को ही सब्सिडी नहीं मिलेगी। वजह, सब्सिडी ईवी (EV) को प्रमोट करने के लिए दी जा रही, जबकि ई-रिक्शा बिना प्रमोशन के ही इतनी अधिक संख्या में बिक चुके हैं कि आवागमन में समस्या बने हैं।
पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल
इन वाहनों को मिलेगी सब्सिडी वाहन
सब्सिडी दोपहिया – 5000
चार पहिया – एक लाख
ई-बस गैर सरकारी – 20 लाख
ई-गुड्स कैरियर – एक लाख
पढ़ें :- कांग्रेस को नहीं खाली करना होगा '24 अकबर रोड' और '5 रायसीना रोड' का बंगला, मिली बड़ी राहत
इतने ईवी की हो चुकी बिक्री
अप्रैल से जुलाई 2024 तक – 7748
अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक – 82093