Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPSC Topper 2024 : यूपीएससी नतीजों में यूपी का बजा डंका, प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर

UPSC Topper 2024 : यूपीएससी नतीजों में यूपी का बजा डंका, प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परीक्षा परिणाम 2024 (UPSC Civil Services Final Exam Result 2024) घोषित कर दिया है। परिणाम upsc.gov.in पर जारी हो चुका है। प्रयागराज की शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परीक्षा 2024 में टॉप (UPSC Civil Services Final Exam Result 2024)  किया है। वहीं, हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग रहे हैं।  

पढ़ें :- IND vs SA 3rd T20I Live Streaming: आज धर्मशाला में खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20आई; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

इस वर्ष यूपीएससी ने कुल 1009 अभ्यर्थियों का विभिन्न सेवाओं के लिए चयन किया है। जिसमें 335 जनरल कैटेगरी, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं। यूपीएससी ने चयन के अंतिम राउंड इंटरव्यू की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से की थी। इंटरव्यू राउंड का समापन 17 अप्रैल 2025 को हो गया है। इस वर्ष यूपीएससी ने कुल 1009 अभ्यर्थियों का विभिन्न सेवाओं के लिए चयन किया है।

यूपीएससी को हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

Advertisement