US airstrikes in Syria : अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US Central Command) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि रविवार को सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में ISIS का एक वरिष्ठ अधिकारी मारा गया । ISIS के वरिष्ठ अधिकारी और सूत्रधार की पहचान उसामा जमाल मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी के रूप में हुई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आगे कहा, “मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी की मौत से आईएसआईएस की संसाधन जुटाने और आतंकवादी हमले करने की क्षमता में कमी आएगी। इस हमले में किसी भी नागरिक को नुकसान पहुंचने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए
सीरिया में आईएसआईएस फिर से उभरने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी सैनिक इस्लामिक स्टेट के फिर से उभरने से रोकने के लिए वहां तैनात हैं। अमेरिकी सेना को कुर्द मिलिशिया वाईपीजी और उसके सहयोगियों के नियंत्रित क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना अफ्रीका और मध्य पूर्व में आईएसआईएस अधिकारियों को निशाना बनाना जारी रखे हुए है। सीएनएन ने यूएस अफ्रीका कमांड के हवाले से बताया कि करीब तीन हफ्ते पहले सोमालिया में धारदार के पास एक सुदूर इलाके में हवाई हमला किया गया था, जिसमें तीन आईएसआईएस आतंकवादियों के मारे जाने का अनुमान है।