पढ़ें :- US-Israel-Iran War : भारत ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विक्रम मिसरी ने शोक पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर
जगं के बीच से आ रही खबरों के अनुसार , इजरायली सेना का कहना है कि उसके सुरक्षा बलों ने कल ईरान के इस्फ़हान एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें कई एफ-14 लड़ाकू विमान नष्ट हो गए। हालांकि IDF ने लड़ाकू विमानों की संख्या नहीं बताई। टेलीग्राम पर प्रकाशित बयान में कहा गया है, “इसके अलावा, इजरायली वायु सेना (Israeli Air Force) के विमानों के लिए खतरा पैदा करने वाले पहचान तंत्र और वायु रक्षा प्रणालियों (air defense systems) को भी निशाना बनाया गया।” बयान में आगे कहा गया है, “यह हमला दो दिन पहले (शुक्रवार) तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर किए गए उस हमले के अतिरिक्त है, जिसमें ‘कुद्स फोर्स’ (‘Quds Force’) के 16 विमान नष्ट हो गए थे।”
इस बीच यह भी खबर आई है कि अब अमेरिका और इजरायल ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (US President Trump) ने Iran में जमीनी ऑपरेशन शुरू करने के संकेत दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कि अगर ऐसा हुआ तो ईरान बारूद के घुएं से भर जाएगा और भारी तबाही मचेगी। ऐसे हालातों में ये युद्ध लंबा खिंच सकता है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने जमीनी हमले की संभावना को लेकर अपने सलाहकारों के अलावा रिपब्लिकन नेताओं के साथ भी बात की है। इस जंग में रूस के भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के संकेत मिले हैं। अगर ऐसा हुआ तो हालात और खराब हो सकते हैं।
इसके अलावा Iran की मदद कर रहे हिजबुल्लाह पर भी इजरायल के हमले जारी है. इस बीच खबर आई है कि इजरायली बलों ने लेबरान की राजधानी बेरूत के एक होटल पर एयर स्ट्राइक की है. जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई है।