US-Iran War : ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। IRGC ने अमेरिकी नौसेना के एक एयरक्राफ्ट कैरियर और एक नेवी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाकर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। जिसका जवाब देते हुए अमेरिका ने ओमान की में ईरानी तेल टैंकर ‘एम/टी काइलो’ निशाना बनाया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने इस हमले का एक वीडियो जारी कर ईरानी तेल टैंकर के डूबने का दावा किया है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार, यह कार्रवाई ईरानी सेना (IRGC) द्वारा दो अमेरिकी वॉरशिप पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के जवाब में की गई, अमेरिका की ओर से ईरान के तीन कच्चे तेल वाहक जहाजों को निशाना बनाया गया। सेंटकॉम ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अमेरिकी सैन्य बलों की सटीकता और पेशेवर दक्षता के कारण एम/टी काइलो आज ओमान की खाड़ी में डूब गया और समुद्र की गहराई में ईरानी नौसेना का हिस्सा बन गया।”
Thanks to the precision and professionalism of American service members, the M/T Kylo sank in the Gulf of Oman today and joined Iran’s navy at the bottom of the sea. pic.twitter.com/OwSDMl8SSQ
— U.S. Central Command (@CENTCOM) September 6, 2026
पढ़ें :- योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दीपावली का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 फीसदी किया
वीडियो में ओमान की खाड़ी में एक ईरानी तेल टैंकर आग की लपटों में घिरने के बाद डूबता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान को अमेरिकी युद्धपोतों पर किसी भी हमले का भारी आर्थिक परिणाम भुगतना पड़ेगा। इससे पहले ईरान ने अमेरिकी वॉरशिप को निशाना बनाने को लेकर कहा था कि ये वॉरशिप उनके जहाजों को परेशान कर रहे थे और समुद्री नाकाबंदी में शामिल थे।
ईरान की कार्रवाई के बाद अमेरिकी सेंटकॉम (CENTCOM) के कमांडर एडमिरल ब्रेड कूपर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “अगर आप हमारे दो जहाजों पर हमला करेंगे, तो हम भारी आर्थिक कीमत वसूलेंगे और आपके तीन जहाजों को डुबो देंगे।”