Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में जड़ा सबसे तेज वनडे शतक, UAE के खिलाफ बनाया विश्व रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में जड़ा सबसे तेज वनडे शतक, UAE के खिलाफ बनाया विश्व रिकॉर्ड

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूएई (UAE) के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars) में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। यह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। वैभव ने मैकगर्क के 29 गेंदों में बनाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दें कि भारत ए को पिछले मैच में पाकिस्तान ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अगर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा।

पढ़ें :- बिहार के लाल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का TIME की सूची में छाया,आयुष्मान खुराना ने बांधे प्रशंसा के पुल

यूएई ने भारत को 250 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने हरप्रीत सिंह की शतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 249 रन बनाए। भारत के लिए अरशद खान ने चार विकेट झटके जबकि हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

Advertisement