Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Varanasi accident: तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर पलटी, चार महिलाओं की मौत, दिवाली मनाने लौट रहे थे घर

Varanasi accident: तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर पलटी, चार महिलाओं की मौत, दिवाली मनाने लौट रहे थे घर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Varanasi accident: वाराणसी में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। भीषण हादसे में चार लोगों की जान चली गयी, जबकि उसमें सवार गरीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि एनएच—दो पर मजदूरों से भीर पिकअप पलटने के कारण ये हादसा हुआ है।

पढ़ें :- भविष्य में AAP बीजेपी को चुनौती देगी और इसलिए ये हम लोगों को ख़त्म करना चाहते हैं: सीएम केजरीवाल

पिकअप पर सवार लोग दिवाली पर्व मनाने के लिए बरेली से बिहार के दाऊद नगर (औरंगाबाद) जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि पिकप में कुल नौ परिवारों के 21 लोग सवार थे। बताया ये जा रहा है कि पिकप चाल को झपकी आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गयी, जिसके कारण पिकप पलट गयी।

वहीं, इस घटना के बाद चीख पुकार मच गय। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Advertisement