Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tip : धन बढ़ाने के लिए घर के पूर्व या उत्तर दिशा में करें ये काम, इन उपायों को अपनाने से होगा लाभ

Vastu Tip : धन बढ़ाने के लिए घर के पूर्व या उत्तर दिशा में करें ये काम, इन उपायों को अपनाने से होगा लाभ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tip : जीवन में सुख समृद्धि के लिए धन के देवता कुबेर को प्रसन्न ​करना बहुत आवश्यक होता है। कुबेर देव की कृपा घर में धन वैभव की कमी नहीं होगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर देवता हैं। ऐसे में यदि आप अपने संचित धन में वृद्धि चाहते हैं तो आप अपने घर का धन स्थान इसी दिशा में बनाएं। ऐसा करने पर आपका धन दिन दोगुना, रात चौगुना बढ़ेगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से होता है। इसे तिजोरी में रखने से धन वृद्धि होगी। वास्तु शास्त्र में बहुत आसान उपाय बताए गए है। इन उपायों को करने से घर में धन का आगमन होने लगता है। आइये जानते है वास्तु के कुछ आवश्यक नियम।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

घर के पूर्व या उत्तर दिशा में पानी का फव्वारा या बहते पानी की पेंटिंग रखनी चाहिए। साथ ही हर शाम पानी के फव्वारे के बगल में दीया जलाना और बहते पानी पर प्रकाश केंद्रित करना आपके घर में बहुत सारी समृद्धि और धन को आकर्षित करेगा।

घर के मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की ओर गणेश जी की दो प्रतिमाएं इस तरह लगाएं कि उनकी पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे। ऐसा करने से घर की सभी तरह की बाधाएं दूर होने लगेगी।

Advertisement