Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : 7 घोड़े की तस्वीर इस दिशा में लगानी चाहिए , जानें कैसी हो तस्वीर

Vastu Tips : 7 घोड़े की तस्वीर इस दिशा में लगानी चाहिए , जानें कैसी हो तस्वीर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : लोग दीवार पर सात दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगाते है। इसका वास्तु शास्त्र में भी महत्व बताया गया है। इसे प्रगति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस तस्वीर दीवार पर लगाने से हर कार्य में सफलता हासिल होती है।  भागते हुए घोड़े में 7 अंक शुभ हैं। वहीं 7 ऋषि, 7 इंद्रधनुष आदि में 7 अंक शुभता को दर्शाता है। वास्तु के अनुसार, यदि घर पर सात घोड़े की तस्वीर लगाई जाए तो इससे सुख समृद्धि भी आती है।  लेकिन घर में दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगाने का सही नियमों के बारे में जानना बहुत आवश्यक है।

पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras :  दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं ,  मिलेगी कार्यों में सफलता

घोड़े की तस्वीर लगाने के वास्तु नियम
घर के हॉल के दक्षिण दिशा की दिवार पर यह तस्वीर लगा सकते हैं। इसे नौकरी-कारोबार में सफल होने के चांसेस बढ़ेंगे। इस तस्वीर को दीवार पर लगाते समय यह ध्यान रखें कि घोड़ों की लगाम बंधी हुई न हो और घोड़े प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रहे हों।

इस तस्वीर को लगाने की सबसे अच्छी जगह ड्राइंग या लिविंग रूम होती है, लेकिन मेन गेट और खिड़की के सामने यह न हो। यह पेंटिंग कभी भी बेडरूम, अध्ययन कक्ष, ध्यान कक्ष या पूजा कक्ष में नहीं लगानी चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सात घोड़ों की पेंटिंग में घोड़ों पर कोई जंजीर, पट्टा या रस्सी भी नहीं होनी चाहिए।

पढ़ें :- Navratri Fasting Smart Tips :  नवरात्रि व्रत में थकान-कमजोरी से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स ,  तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे
Advertisement